बिलासपुर

गिलहरी पकड़ने पेंड़ पर चढ़ा 11 वर्षीय मासूम आया 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में….मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गिलहरी पकड़ने के चक्कर में पेड़ पर चढ़े मासूम की करेंट की चपेट में आने से सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। जहाँ रहने वाला 11 वर्षीय ऋग्वेद सिंह अपने साथी साहिल और नयन भारद्वाज के साथ खेत तरफ घूमने गया था। इस दौरान सभी बच्चे हिर्री में स्थित महेतरु कौशिक के खेत में गए जहाँ पार में स्थित परसा पेड़ में गिलहरी पकड़ने ऋग्वेद सिंह चढ़ गया। वह गिलहरी पकड़ने की लालसा में पेड़ के टॉप में पहुंच गया।

इस बीच पेड़ के ऊपर से गुजरे 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही बिजली के करेंट से जलने लगा। देखते ही देखते मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इधर मासूम के साथी नयन के द्वारा घर जाकर घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी गई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते मासूम पूरी तरह जल गया था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शव को बिल्हा में पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार