बिलासपुर

अज्ञात कारणों से 15 साल के बच्चे ने चूहामार दवा का किया सेवन…. उपचार के दौरान हुई मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। 11 जनवरी को बालक ने अज्ञात कारणों से चूहे मारने की दवा खा ली थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हे हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहा बीते दिनों बालक की मौत हो गई है। मामले में चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना का है। जहा रहने वाले 15 वर्षीय मनीष साहू ने 11 जनवरी को अज्ञात कारणों से गांव में तालाब के पार में बैठकर चूहा मार दवा खा ली। उसके बाद उसे उल्टी होने लगा।

जिसकी सूचना पाकर परिजनों ने उससे आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को बच्चे की मौत हो गई है। मामले में चकरभाठा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक बहुत ही गुस्सैल था छोटी-छोटी बातों में बहुत ज्यादा गुस्सा किया करता था। शायद यही वजह रही कि किसी बात को लेकर बालक ने आत्म हत्या जैसे बड़े कदम को उठाया है। बहारहाल इस पूरे मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थित साफ़ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार