पचपेड़ी

ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने ग्रामीण को घेराबंदी कर कब्जे से 120 पाव शराब किया बरामद….आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के आसपास के गांव से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। जिसपर रोकथाम व कार्यवाही करने मुखबीर तैनात किया गया था । इसी कड़ी में दिनांक 14 जुलाई को थाना प्रभारी पचपेड़ी निरीक्षक प्रवीण राजपूत को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जोंधरा मेन रोड भटठी के पास में मोहन उर्फ बल्लु पटेल नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के नियत से रखा है। उक्त मुखबीर की सूचना पर ग्राम जोंधरा पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी मोहन उर्फ बल्लू पटेल पिता स्व सुखु पटेल निवासी मानिकचौरी, जिसके कब्जे से 120 नग देशी प्लेन मदिरा कुल 21.600 लीटर अवैध शराब कीमती 9600 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत एवं अन्य सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार