छत्तीसगढ़बिलासपुर

सूरत अग्निकांड के बाद खुली प्रशासन की नींद ,कलेक्टर ने दिया आदेश कि सभी कार्यालयों में आग से सुरक्षा के इंतजाम करे

पटवारी और आरआई के कार्यालयों का निरीक्षण रोस्टर बनाने और उसका पालन करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया

सत्याग्रह डेस्क

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों में आग से बचाव के लिये सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ-साथ आग और भूकम्प से बचाव के लिये प्रशिक्षण और पूर्वाभ्यास कराने का निर्देश टीएल की बैठक में कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने दिया। इन स्थानों के साथ-साथ छात्रावासों, शासकीय महिला गृहों, लोक निर्माण विभाग के भवनों में तथा बाढ़ संभावित 132 चिन्हित गांवों में आपदा प्रबंधन हेतु उपाय एवं पूर्वाभ्यास हेतु भी निर्देशित किया गया।
मंथन सभाकक्ष में आज कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने पीडब्ल्यूडी को फायर स्टेशन का निर्माण प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया साथ ही सभी कार्यालयों में आग से बचाव, सुरक्षा, आग लगने की दशा में त्वरित व्यवस्था तथा इसके लिये न्यूनतम जरूरतों के संबंध में फायर आॅडिट कराने एवं आॅडिट में जो कमियां आये, उसे दूर करने का निर्देश दिया। जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य सभी शासकीय कार्यालयों में, साथ ही स्कूलों एवं छात्रावासों में भी प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

स्कूलों में अस्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगाये जायेंगे कैम्प कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अस्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने का काम समय-सीमा में करें। इसके लिये आवेदन फार्म का वितरण स्कूलों में शीघ्र ही कराना सुनिश्चित करें। ताकि ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही जाति प्रमाण पत्र बनाने का काम प्रारंभ हो जाये। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्कूलों में कैम्प लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाये। साथ ही बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण, विकलांग छात्रवृत्ति वितरण, मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण के लिये संबंधित विभागों को एक माह के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जहां वर्षामापी यंत्र लगे हैं, उनका इसी हफ्ते निरीक्षण करें। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में अवशिष्ट प्रबंधन के लिये अनिवार्य रूप से जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी राशन दुकान तीन किलोमीटर से ज्यादा दूर न हो। इसके लिये वर्षा ऋतु के पूर्व कार्यवाही सुनिश्चित करें।
हैण्डपम्पों को रिचार्ज करने के लिये हैण्डपम्पों के पास सोखपीट बनाने का निर्देश दिया गया। जिले के 13 हजार हैण्डपम्पों के पास यह कार्य किया जायेगा। पटवारी और आरआई के कार्यालयों का निरीक्षण रोस्टर बनाने और उसका पालन करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार