कोटा

पति ने लाठी से पीट – पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट….फिर 10 माह की मासूम को लेकर हुआ फरार

रमेश राजपूत

कोटा – पति पत्नी के बीच विवाद इस हद तक जा बढ़ा की आक्रोशित पति ने लाठी से पीट पीटकर अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद आरोपी पति 10 माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया है। मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ला निवासी मृतिका समुद्री बाई 42 वर्ष और उसके पति मैकू धनवार उम्र 45 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।

दोनो के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैकू धनवार ने अपनी पत्नी समुद्री बाई पर लाठी वार करते हुए उसकी पिटाई कर दी, जिससे गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृतिका समुद्री बाई की मौत हो गई। वही अपनी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मैकू गोद ली हुई 10 माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया है। मौके पर पहुँची कोटा पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है और फरार पति की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार