बिलासपुर

सूदखोर की प्रताड़ना से त्रस्त किसान ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या…सुसाइड नोट में बताया अपनी मौत का कारण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरनी निवासी एक किसान ने सूदखोर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली है, जिसनें अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत की वजह भी बताई है। घटना से एक बार फिर एक किसान परिवार तबाही की कगार में पहुँच गया है, हंसता खेलता परिवार मातम में डूब गया है, जिसकी भरपाई कोई नही कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरनी निवासी मृतक बृजभान सिंह बिंझवार उम्र 56 वर्ष अपनी पत्नी और 1 बेटी के साथ रहता था, जिसके पास लगभग 3.50 एकड़ जमीन है, किसान परिवार उसी जमीन में खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करते थे, लेकिन इसी बीच उन्हें किसी जरूरी काम के लिये पैसों की जरूरत थी तभी उन्होंने पेंडारी निवासी किसी ज्वाला प्रसाद खांडे से पैसे उधार में लिए, जिसके बदले में उस सूदखोर ने उनके जमीन को गिरवी रख लिया और सूदखोरी करने लगा, मृतक किसान ने कर्ज के बदले पैसे चुकाता रहा लेकिन उक्त सूदखोर द्वारा कर्ज बाकी ही होने की बात कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे किसान बृजभान परेशान रहने लगा, इसी बीच उन्होंने 15 जनवरी की सुबह 10 से 11 बजे के दौरान कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई चंद्रभान सिंह बिंझवार ने बताया कि उनके बड़े भाई ने सुसाईड नोट में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात लिखी है, फ़िलहाल मामले में पुलिस ने सुसाईड नोट को कब्जे में ले लिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार