जांजगीर चाँपा

मोबाईल दुकान संचालक से लूटपाट का मामला…3 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम, आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल सहित चाकू और एयरगन बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नैला रेल्वे स्टेशन के पास मोबाइल दुकान संचालक के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को नैला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूट की रकम के साथ 10 मोबाइल और एयर गन सहित चाकू बरामद किया गया है मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा निवासी चंद्रकांत देवांगन 25 नवंबर को जांजगीर में स्थित अपना मोबाइल दुकान बंद करके अकलतरा जाने के लिए नैला रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था।

जहां ट्रेन लेट होने के कारण वह स्टेशन के बाहर टहल रहा था। तभी दो तीन युवक अचानक पहुंचे और उससे बात करने लगे। इतने में एक युवक ने दुकान संचालक पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी को बेसुध होता देख उसके पास रखे बैग जिसमे 20 हजार नगद और मोबाइल था।

उसे लूट कर आरोपी वहा से फरार हो गए। इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद नैला पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा नैला निवासी मुकेश सूर्यवंशी,निखिल गुप्ता और विवेक खरे मौजूद थे। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया है जिनके कब्जे से ढाई हजार नगद 10 मोबाइल और एयर गन सहित चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है वही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार