छत्तीसगढ़बिलासपुर

डेयरी में लगी आग ,दमकल विभाग ने किसी तरह पाया काबू

तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा पा रहा। साईं डेयरी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

मंगलवार शाम को पुलिस और दमकल विभाग द्वारा आग से बचाव के उपाय समझाएं गए और रात होते-होते बिलासपुर में एक और आगजनी की घटना हो गई। विनोबा नगर L5 गली के सामने स्थित साईं डेयरी के सिलेंडर में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गई। आग के आसपास के दुकानों में फैलने का खतरा भी मंडराने लगा, क्योंकि दुकान में गैस सिलेंडर भी मौजूद था इसलिए लोग आग बुझाने अंदर जाने का साहस नहीं कर पाए ।

जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचता तब तक दुकान जलकर खाक हो चुका था। लेकिन अग्निशमन दल की तत्परता से आग दूसरी दुकानों में नहीं फैल पाई। इस आगजनी की घटना के बाद इलाके की बिजली भी चली गई और विनोबा नगर वासी पूरी रात परेशान रहे। गर्मी के इस मौसम में हर दिन कहीं ना कहीं आग लगने की घटना हो रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा पा रहा। साईं डेयरी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...