मस्तूरी

मस्तूरी चाकूबाजी:- मामूली विवाद पर युवक की पीठ पर चाकू से हमला..खून से लथपथ हुआ युवक

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में मामूली विवाद पर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में रहने वाला घनश्याम चौहान रोजी-मजदूरी करता हैं। गुरुवार 7 नवंबर की शाम 6 बजे वह घर के बाहर मोहल्ले के लोगों के साथ बैठकर बातें कर रहा था। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में ही रहने वाला कृष्ण कुमार चंद्राकर आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर घनश्याम और वहां बैठे लोगों ने उसे समझाईश दी।

तब युवक ने उनसे विवाद किया। इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए। रात करीब नौ बजे भोजन के बाद घनश्याम अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी कृष्णकुमार वहां आया। उसने शाम को हुए विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने अपनी जेब से चाकू निकालकर घनश्याम की पीठ पर मार दिया। इसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। लहूलुहान युवक ने मस्तूरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा