बिलासपुर

हाई प्रोफाइल रेप केस में अब तक फरार पलाश चंदेल की जल्द हो गिरफ्तारी… पीड़िता ने आईजी से की फरियाद, जांच को कर सकता है प्रभावित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश के हाईप्रोफाइल रेप केस के मामले में आरोपी पलाश चंदेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता मंगलवार को रेंज आईजी कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पलाश चंदेल के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि, बीते 19 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद से अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच में असंतोष जताते हुए पीड़िता ने कहा कि, रसूखदार होने के कारण आरोपी के गिरफ्तारी में देरी की जा रही है।

गिरफ्तारी में देरी से जांच प्रभावित हो सकती है। लिहाजा, पीड़िता ने आईजी से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बड़ी टीम बनाने और जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। गौरतलब है कि, बीते 19 जनवरी को पीड़िता ने रायपुर के महिला थाने में पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी ने मामले में हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर अपने खिलाफ हुए एफआईआर को निरस्त करने का मांग किया है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 फरवरी तय की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच