छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए नगर निगम और बिजली विभाग में तालमेल बिठाने की कोशिशें शुरू

सत्याग्रह डेस्क

बिजली गुल रहने के कारण जल आपूर्ति बाधित होने पर मेयर किशोर राय ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन निदेशक भीम सिंह कंवर से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मरम्मत के लिए बिजली काटने से पूर्व निगम प्रशासन को सूचना देने की बात कही।बुधवार को पंप हाऊस में बिजली बंद होने के कारण टैंकर से जल आपूर्ति नहीं हो पाई। इसी तरह मंगलवार की रात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल होने पर विभिन्न जगहों की पानी टंकी भी नहीं भर पाए। इससे निगम प्रशासन को शहर में जल आपूर्ति संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इसे देखते हुए मेयर किशोर राय ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन निदेशक भीम सिंह कंवर से चर्चा की। इस दौरान मेयर श्री राय ने कहा कि बिजली गुल होने के कारण शहर में पानी सप्लाई बाधित हो रही है। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समय पर रिस्पांस नहीं करने की बात कही। इसपर कार्यपालन निदेशक श्री कंवर ने सभी अधिकारियों से चर्चा करने और निगम प्रशासन को पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान कार्यपालन निदेशक ने मरम्मत के लिए बिजली गुल की सूचना पूर्व में ही निगम प्रशासन को उपलब्ध कराने की भी बात कही, ताकि समय पर निगम प्रशासन द्वारा जल आपूर्ति संबंधित वैकल्पिक व्यवस्था किया जा सके।किशोर राय ने बुधवार की सुबह पंप हाऊस का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति सहित टैंकरों से पानी उपलब्धता की जानकारी ली गई। इस दौरान मेयर ने बिजली की समस्या से टैंकर नहीं भरने की वैकल्पिक व्यवस्था करने सहित शहर के विभन्न स्थानों पर जरूरत के हिसाब से टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...