जांजगीर चाँपा

VIDEO:- लीलागर नदी में मिली चोरी की बाइक…सबूत मिटाने नदी में फेंकने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीघाट निवासी दीपक पांडेय की दो बाइक बजाज प्लेटिना और टीवीएस अपाचे पिछले माह 30 सितंबर 2025 की रात घर से चोरी हो गई थीं। इनमें से एक बाइक प्लेटिना CG 11 CA 3855 पहले ही गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मिली थी, जिसकी बैटरी गायब थी। वहीं, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लीलागर नदी के कोनार घाट में दूसरी चोरी हुई बाइक टीवीएस अपाचे (CG 11 AU 7156) को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को नदी से बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़ित ने पहले ही मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान है कि चोरों ने सबूत छिपाने के इरादे से बाइक को नदी में फेंक दिया होगा।

2 माह पहले भी लीलागर नदी से एक्टिवा बरामद हुई थी

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला से गुजरी लीलागर नदी के एनीकेट से गहरे पानी में लगभग 2 माह पहले भी एक एक्टिवा बरामद हुई थी। जिसका भी अब तक कोई सुराग नही लग पाया है,

error: Content is protected !!
Letest
वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज