दुर्घटनाबिलासपुर

ट्रायल पर निकले मैकेनिक ने सेंट्रो को ठोका, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद दुम दबाकर भागा

डेस्क

व्यापार विहार, आयकर कार्यालय मार्ग पर श्री राम टॉवर्स की ओर से आने वाली सड़क के अंधे मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है । बुधवार दोपहर को भी एक लापरवाह मोटर गैरेज कर्मचारी की वजह से यहां दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई । रोज की तरह दोपहर को लंच लेने के बाद वैशाली नगर निवासी अवधेश अग्रवाल अपने दफ्तर लौट रहे थे। वे सड़क पर पहुंचे ही थे कि दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी सेंट्रो कार को एक ओर से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे उनके सर पर गंभीर चोटे आई।

पता चला की पास ही मौजूद गैरेज में बनने आई स्कॉर्पियो को टेस्ट ड्राइविंग के लिए मैकेनिक लेकर निकला था और हमेशा की तरह मैकेनिक तेज रफ्तार से जा रहा था। इस वजह से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने किसी तरह कार से घायल को बाहर निकाला और लोगों की मदद से उन्हें पास के महादेव अस्पताल पहुंचाया गया। वही मौका पाकर स्कॉर्पियो सहित गैरेज का कर्मचारी फरार होने में कामयाब हो गया। सुनसान सड़क होने की वजह से यहां अक्सर लोग टेस्ट ड्राइव करने या फिर ड्राइविंग सीखने या फिर बाइकर्स करतब दिखाने पहुंच जाते हैं, जिस कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यातायात विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद इरफान खान को इस ओर ध्यान देना होगा। फिलहाल दुर्घटना में घायल ने इस मामले की शिकायत पुलिस में करने के साथ हर्जाने के लिए कोर्ट में जाने की बात भी कही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज