बिलासपुर

वार्ड 69 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सघन जनसंपर्क, महापौर और पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को मिल रहा जनता का समर्थन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 69 में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासा दाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी और पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी के समर्थन में प्रचार किया।


आमतौर पर प्रत्याशी ही कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान में निकलते हैं, लेकिन वार्ड 69 में कार्यकर्ताओं का जोश इस कदर है कि वे बड़ी संख्या में टीम बनाकर लगातार घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे वे और अधिक उत्साहित हैं। भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी की स्वच्छ छवि और वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों का असर अब चुनाव में दिख रहा है। वार्ड की जनता भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंटी यादव हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी कारण वे उन्हें भारी मतों से जिताने का मन बना चुके हैं। महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर भी वार्ड में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम में भाजपा के आने से शहर का विकास और स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी। वहीं, वार्ड 69 की जनता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी तरह से तैयार दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सघन जनसंपर्क अभियान से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वार्ड 69 में भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है और यह जोश चुनाव के दिन वोटों में तब्दील होकर पार्टी को बड़ी जीत दिला सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर,