बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 5 सितम्बर से 10 सितम्बर 2026 तक चले इस विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों और 1 चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया है।
विभाग द्वारा लोखण्डी, तुरकाडीह, कछार, निरतू, सेंधरी, सिरगिट्टी, भरनी, परसदा, गनियारी और नेवरा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।सिरगिट्टी से ईंट का अवैध परिवहन करते 1 माजदा वाहन और लावर क्षेत्र से चूनापत्थर तथा रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा वाहन जब्त कर लावर खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखे गए हैं।

लोखण्डी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रही 1 ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर कोनी पुलिस थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। भरनी-परसदा क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के पास मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी 1 चैन माउंटेन मशीन (जिसे मौके पर सील किया गया) और 07 हाईवा वाहनों को जब्त कर सकरी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज नियमों के तहत सभी जब्त वाहनों व मशीनरी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी