बिलासपुर

जिला पंचायत परिणाम:- मस्तूरी क्षेत्र से राजेन्द्र, अरुना, दामोदर, सतकली और राधा विजयी…प्रमाण पत्र वितरित,

उदय सिंह

बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत पंचायत सदस्यों हेतु प्रथम चरण में मस्तूरी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 में 17 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में की गई। सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनीष साहू एवं शिवानी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से राजेन्द्र धीवर ने 11103 मत प्राप्त कर

अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नंदनी पवन साहू पर 2278 वोटो से जीत दर्ज की, इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 11 से अरूना चन्द्रप्रकाश सूर्या ने 12946 वोट प्राप्त कर

अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजली राजू सूर्यवंशी को 5588 वोटो से हराया। क्षेत्र क्रमांक 12 में दामोदर कांत ने 6664 मत प्राप्त कर

एस कुमार मनहर से 899 वोटो की बढ़त प्राप्त की। क्षेत्र क्रमांक 13 से सतकली बावरे ने 9580 मत प्राप्त कर

निकटतम प्रतिद्वंदी भगवती सुरेश खटकर को 1788 वोटो से हराया। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती राधा खिलावन पटेल ने 15916 मत प्राप्त कर

अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सोनल मयंक साहू से 7295 वोटो से जीत दर्ज की। जिला पंचायत सदस्य के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार