मस्तूरी

मस्तूरी :- बैनर फाड़ने के आरोप में महिला से मारपीट, पति भी घायल,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के बेटे पर चुनावी बैनर फाड़ने का आरोप लगाकर उसके साथ बदसलूकी की गई। जब महिला ने इस संबंध में पूछताछ की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए पति को भी पीटा गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला प्रीति उपाध्याय अपने पति अनिल उपाध्याय के साथ बुधवार रात 10 बजे नवधा रामायण सुनने गई थीं। इसी दौरान उनके बेटे अदिश ने फोन कर बताया कि मोहल्ले के नरेंद्र गौरहा ने उस पर बैनर फाड़ने का आरोप लगाकर मारपीट की है। यह सुनकर प्रीति और अनिल तुरंत घर पहुंचे। वहां प्रीति ने नरेंद्र से बेटे के साथ हुए विवाद की वजह पूछी। इस पर नरेंद्र ने गुस्से में आकर महिला को धमकाते हुए पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई।जब अनिल उपाध्याय ने पत्नी को बचाने की कोशिश की, तो नरेंद्र और उसके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह झगड़ा शांत कराया। इसके बाद घायल प्रीति उपाध्याय ने मस्तूरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम खैरा में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...