सीपत

एनटीपीसी सीपत में स्थापित एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण… प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण की रक्षा में मिलेगी मदद

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 51 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित 50000 घन मीटर प्रति वर्ष की क्षमता वाले फ्लाई ऐश आधारित लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज राष्ट्र को समर्पित किया गया।

यह प्लांट पेलेटाइजिंग और सिंटरिंग तकनीक पर आधारित है, जिसमें एग्रीगेट बनाने के लिए फ्लाई ऐश को कोयले और एडिटिव्स के साथ मिलाया जाता है। एनटीपीसी सीपत के एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट में लगभग 45000 मेट्रिक टन फ्लाई ऐश का प्रति वर्ष उपयोग किया जाएगा। इस संयंत्र से निर्मित एग्रीगेट में प्राकृतिक संसाधनों को प्रतिस्थापित करने की क्षमता है।

प्राकृतिक संसाधन के साथ लागत और ताकत में प्रतिस्पर्धी होने के अलावा, इससे बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश का उपयोग होगा, जिससे प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण की रक्षा में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,