छत्तीसगढ़बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सांस्कृतिक अकादमी द्वारा अंतर मण्डलीय समकालीन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में दीपक कुमार गुप्ता, मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा सभी प्रतियोगियों को बधाई दी व कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष किये जायेंगे व मंडल स्तर पर भी ऐसे आयोजन किये जायेंगे

सत्याग्रह डेस्क

द.पू.म.रे., कार्मिक विभाग, मुख्यालय द्वारा गुरुवार को अंतर मण्डलीय समकालीन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑडीटोरियम बिलासपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों में मौजूद समकालीन नृत्य प्रतिभा को पहचानना एवं उसे एक मंच देना है। इस प्रतियोगिता में तीनों रेल मण्डलों से आये सात प्रतिभागियों ने अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर थे। मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कार्मिक विभाग के द्वारा इस प्रकार के आयोजन किये जाने की सराहना की एवं प्रतियोगिता में आये सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहा एवं कहा कि सभी कलाकार बड़े उच्च स्तर के कलाकार हैं व इनमें से किसी को भी कम या अधिक आँकना मुश्किल कार्य है। उन्होंने रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में, इस प्रतियोगिता के द्वारा चयनित बच्चों को प्रदर्शन के लिये मौका देने के लिये भी निर्देशित किया। उन्होंने कार्यक्रम के पुरस्कार विजेताओं को पदक, नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से रेल कर्मियों/परिजनों में जो उपलब्ध प्रतिभा सामने आती है व उसे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आज के इस तनावयुक्त जीवन में संगीत व नृत्य के माध्यम से हम अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान संदीपन चक्रवर्ती, नागपुर मण्डल, द्वितीय स्थान वैष्णवी ठाकुर, नागपुर मण्डल एवं तृतीय स्थान सिद्धी डी. अलोने, नागपुर मण्डल ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में दीपक कुमार गुप्ता, मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा सभी प्रतियोगियों को बधाई दी व कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष किये जायेंगे व मंडल स्तर पर भी ऐसे आयोजन किये जायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...