रायगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या…लाश ठिकाने लगाने पैरावट में जलाई बॉडी, आरोपी पति गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमराई में महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना में चरित्र शंका में पति के इस कृत्य में आरोपी के चार साथी भी शामिल थे। जिनकी खोजबीन पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कापू पुलिस को सूचना मिली की ग्राम कमराई के एक खेत में पैरावट के बीच जला हुआ शव देखा गया है। शव के कुछ हिस्से पूरी तरह नहीं जले थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह शव किसी महिला का हो सकता है। इसी दौरान गांव का अमृत केरकेट्टा अपनी पत्नी को खोज रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित अमृत केरकेट्टा से पूछताछ कि जहा उसने बताया की 20 फरवरी की रात दूसरी पत्नी देवमति से विवाद के बाद हाथ-मुक्का और डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को खेत में ले जाकर छह-सात ट्रैक्टर पैरावट डालकर जलाया ताकि सबूत नष्ट हो जाएं। उस पूरे घटना क्रम में आरोपी के चार साथी भी शामिल थे।
जिनकी तलाश पुलिस का रही है। वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम व उनकी टीम का अहम भूमिका निभाई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...