मस्तूरी

VIDEO :- मस्तूरी में जादू-टोना के शक में युवक की पिटाई….मौत के बाद पिता और तीन भाई गिरफ्तार…वीडियो हुआ वायरल,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां जादू-टोना के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक सरोज खांडेकर को उसके ही पिता और भाइयों द्वारा मारते हुए देखा जा सकता है।जानकारी के अनुसार, सरोज खांडेकर शराब के नशे में था, तभी उसके परिवार वालों ने उस पर जादू-टोना होने का आरोप लगाकर भूत उतारने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बार-बार बचने की कोशिश कर रहा है,

लेकिन उसके पिता और भाई मिलकर उसे कोर्रा और बांस की संटी से बेरहमी से मारते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इस निर्मम घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे अंधविश्वास की गहरी जड़ें हैं, जो समाज में अब भी मौजूद हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में न पड़ें और कानून अपने हाथ में न लें। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...