छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोक निर्माण विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार को नाबर्दाश्त बताया मंत्री ने, कहा सुधर जाए नहीं तो सुधार दिए जाएंगे

विभागीय मंत्री की पहली बैठक में ही अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। उन्हें समझ आने लगा है की नए मंत्री के साथ पुराना रवैया चल नहीं पाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार को बिलासपुर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मैराथन बैठक ली।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मंथन सभा कक्ष में समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि इस बात का पूरा इत्मीनान कर ले कि सड़क या अन्य विभागीय कार्य कतई स्तर हीन ना हो। मंत्री ने रायपुर और बिलासपुर फोरलेन निर्माणाधीन सड़क के काम को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अफसर और कर्मचारी मौके पर नजर आने चाहिए। पुरानी छवि को बदलते हुए सड़क, पुल आदि सभी निर्माण कार्यों में ईमानदारी बरते और घटिया स्तर के काम को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम ऐसा हो की जनता वाह वाह करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अब से निर्माण कार्यों में खामी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। निर्माण से पहले बेहतर कार्य योजना तैयार करने पर उन्होंने जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों को इस तरह से बनाएं कि कम से कम वे अगले 20 सालों तक उपयोगी साबित हो। वही मंत्री ने निर्देश दिया कि नदियों के ऊपर बनने वाले फूलों की ऊंचाई आवश्यकतानुसार ही रखी जाए ।किसी भी निर्माण कार्य में बेवजह की देरी अधिग्रहण या मुआवजे के भुगतान की वजह से नहीं होनी चाहिए ,ऐसा हो तो साप्ताहिक टाइम लिमिट की बैठक में इससे कलेक्टर को अवगत कराएं। अगर बजट की समस्या है तो विधायक के माध्यम से उन तक बात पहुंचाई जाए। बजट की वजह से किसी भी प्रोजेक्ट में देर नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने चीफ इंजीनियर से संभाग में जारी कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने सरगांव से सिमगा तक शेष बचे फोरलेन के कार्यों को मई माह तक पूरा करा लेने की बात कही। विभागीय मंत्री की पहली बैठक में ही अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। उन्हें समझ आने लगा है की नए मंत्री के साथ पुराना रवैया चल नहीं पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,