गौरेला पेंड्रा मरवाही

20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश… तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलिस, तीन दिन में पीड़ित बरामद

रमेश राजपूत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – मरवाही थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने अपहृत गिरीश यादव को सकुशल बरामद करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे ग्राम उषाढ़ निवासी गिरीश यादव पिता रंजित यादव 41 वर्ष को दो अज्ञात बदमाशों ने घर से पिस्टल दिखाकर अगवा कर लिया था। आरोपी उसे बलेनो कार में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। घटना की सूचना पीड़ित की पत्नी ने मरवाही थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 333, 140(3), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मनोज खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना मरवाही और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के घर में छूटे मोबाइल पर कॉल कर गिरीश यादव को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। डिजिटल ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर अपहृत गिरीश यादव को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में पुंडलिक केंद्रे पिता लक्ष्मण केंद्रे 37 वर्ष, निवासी उमरगा जिला लातूर महाराष्ट्र, चंद्रशेखर पिता गंगाराम 30 वर्ष निवासी बाशनी, जोधपुर राजस्थान और शेषपाल सिंह पिता हरि प्रसाद सिंह 30 वर्ष निवासी नगला भिक्की सुराया, थाना एंका, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक स्कॉर्पियो एन वाहन बरामद किया है। वाहन पर नीली बत्ती और पुलिस लिखा हुआ प्लेट लगा मिला, जिससे आरोपियों द्वारा पुलिस का रूप धारण कर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मरवाही में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश, अन्य साथियों और पूर्व की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई में एसडीओपी मरवाही राजेश देवांगन, थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक अंजना केरकट्टा सहित थाना मरवाही, अजाक थाना, गौरेला थाना और जिला साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ...