रायगढ़

हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट… हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घरेलू विवाद के दौरान पति ने लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, थाना चक्रधरनगर से मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी ग्राम बाँसजोर की मर्ग डायरी जांच के लिए धरमजयगढ़ थाना भेजी गई थी। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने मर्ग क्रमांक 81/2026 के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि 17 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी पति श्यामलाल मंझवार 24 वर्ष, निवासी ग्राम बाँसजोर, का पत्नी मेहतरीन बाई से इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान मृतिका ने आरोपी पर डंडे से वार कर दिया, जिससे आक्रोशित होकर श्यामलाल ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां 20 जून की शाम करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद धरमजयगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्...