रायगढ़

ड्राईवर के घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी का मामला….4 शातिर आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – ड्राइवर के घर से रात के अंधेरे में हुई ट्रैक्टर की चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार रोड का है जहा से घरघोड़ा निवासी गगन साहू ने अपना ट्रैक्टर चोरी होने कि शिकायत घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने बताया कि कंचनपुर निवासी बबलू उरांव के घर के सामने से 27 फरवरी की रात उनकी सीजी 13 बीबी 3796 ट्रैक्टर चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिरों से सूचना मिलने पर घरघोड़ा निवासी संदेही निर्मल उरांव, शेख साहिल उर्फ अप्पू, तारिक अनवर उर्फ मोनू और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ड्राइवर बबलू उरांव के ट्रैक्टर को चोरी करने की योजना बनाई थी। 27 फरवरी की रात ट्रैक्टर चोरी कर उसे पंडरीपानी जंगल में छिपाया और ग्राहक तलाशने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे जल्द ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर (सीजी 13 बीबी 3796) और ट्रॉली (सीजी 13 एटी 7469) बरामद कर ली, जिसकी कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गई है। मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आने के कारण आरोपियों पर धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...