पचपेड़ी

ईमली के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश…पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पेड़ से झूलती युवक की लाश मिली है, वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी ओखर सड़क मार्ग से 100 मीटर अंदर खेत के पास इमली पेड़ के ऊपर एक अज्ञात युवक की फांसी से झूलती लाश ग्रामीणों ने देखी जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसमें से पचपेड़ी के ग्रामीणों ने युवक की पहचान पचपेड़ी निवासी सुनील कुमार सोनी पिता सुखसागर सोनी उम्र 24 वर्ष के रूप में की, जिसकी सूचना मृतक के परिजनों सहित पचपेड़ी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील शनिवार शाम 6 बजे के आसपास गुटखा लेने दुकान जाने की बात कहकर निकला था।

जो देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन आसपास पता तलाश में जुटे हुए थे तभी रविवार सुबह 9:30 बजे ग्रामीणों ने इमली के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते हुए लाश देखी, जिसने बंदन कलर के गमछे को फंदा बनाया है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी होगी। फिलहाल पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है, मृतक सुनील ने किन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठाया यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...