बिलासपुर

VIDEO :- रतनपुर तहसील का पटवारी रिश्वतखोरी मामले में निलंबित, जांच के आदेश, वायरल हुआ था वीडियो,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तहसील रतनपुर के पटवारी अनिकेत साव (प.ह.नं. 01, ग्राम पुडु) को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अवैध रूप से रुपए लेते हुए दिखाया गया। इस मामले में तहसीलदार रतनपुर ने पटवारी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पटवारी अनिकेत साव ही है, जो प्रथम दृष्टया स्पष्ट है। उनका यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन करता है।

इसी आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना नियत किया गया है। साथ ही, एक सप्ताह के भीतर उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार रतनपुर को यह भी आदेश दिया गया है कि पटवारी के कार्यकाल में किए गए सभी शासकीय कार्यों की जांच की जाए। यदि कोई फर्जी या गलत पाया जाता है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है, वहीं जिलेभर में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...