सीपत

सीपत:- देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या…फिर बेटे को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कहकर हुआ गायब,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में एक विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के देवर ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खैरा निवासी मृतका राजकुमारी बर्मन पति रामलाल बर्मन 38 वर्ष की उसके घर मे लाश मिली है, पुलिस ने मौके पर पहुँच प्रारंभिक जांच शुरू की तो पता चला मृतिका के पति की मौत हो चुकी है, वही उसका देवर संजय बृजवासी निवासी ग्राम तेलसरा थाना चकरभाठा की पत्नी की भी मौत हो चुकी है, जो मृतिका के साथ ग्राम खैरा में आकर रहता था,

जिसने शुक्रवार की दोपहर अपने बेटे को फोन कर बताया कि उसने उसकी बड़ी माँ की हत्या कर दी है और वह अब आत्महत्या करने जा रहा हूँ उसे मत ढूंढना। मामले में हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है वही पुलिस ने शनिवार को मृतिका का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है, वही आरोपी देवर संजय बृजवासी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर