रतनपुर

रतनपुर:- लंबे समय से बीमार युवक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या…. बिस्तर में खून से लथपथ मिली लाश,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर महामाया पारा निवासी 42 वर्षीय ज्ञानेंद्र शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे, सोमवार सुबह उनका शव घर में बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार, मृतक ने बीती रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए था। जब वह सुबह देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा,

तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनके बाएं हाथ की कलाई कटी हुई थी, जिससे खून बहकर पूरे बिस्तर और फर्स पर फैल गई थी। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कई वर्षों से शारीरिक बीमारी से जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के परिवार सहित रतनपुर में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि ज्ञानेंद्र काफी समय से बीमारी के कारण परेशान था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी