छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे पुलिस की सतर्कता से घर से भागे नाबालिक की हुई वापसी

पुलिस की सतर्कता से जहां सोनकर परिवार को घर से भागा बेटा मिला, वहीं नाबालिग भी बड़ी विपत्ति से बच गया

बिलासपुर अलोक अग्रवाल

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कई बार बिछड़ों को मिलाने का भी काम करता है ।बुधवार को हर दिन की तरह उपनिरीक्षक उषा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त कर रही थी ।इसी दौरान उनकी निगाह एक नाबालिग लड़के पर पड़ी जो लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रहा था ।पूछताछ में शुरू में वो कुछ खास बताने को तैयार नहीं था लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद उसने बताया कि उसका नाम नरेश सोनकर है और वह मोहतारा वार्ड क्रमांक 6 थाना मस्तूरी का निवासी है ।बातचीत में उसने बताया कि उसका अपने बड़े भाई मुकेश सोनकर के साथ झगड़ा हो गया था जिससे रूठ कर वो घर में बिना किसी को बताए भागकर स्टेशन चला आया था। यहां से वह कहीं और भागने की फिराक में था । यह उसका सौभाग्य था कि ऐसा करने से पहले रेलवे पुलिस की निगाह उस पर पड़ गई जिसके बाद उस्से परिवार का मोबाइल नंबर हासिल कर आरपीएफ ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो थोड़ी ही देर में उसके बड़े भाई मुकेश सोनकर और दुर्गा प्रसाद सोनकर स्टेशन पहुंच गए जिन के हवाले नाबालिक को कर दिया गया ।वहीं आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए आपस में प्यार मोहब्बत से रहने की सलाह दी ।पुलिस की सतर्कता से जहां सोनकर परिवार को घर से भागा बेटा मिला, वहीं नाबालिग भी बड़ी विपत्ति से बच गया।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा