बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- जिले में 82 नए पॉजिटिव मरीज़ो की पहचान, 80 प्लस की रफ्तार अब भी जारी…संक्रमण का दायरा अब ग्रामीण क्षेत्रो में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार अब भी 80 प्लस पर चल रही है, शनिवार को भी जिले से 82 नए मरीजो की पहचान कि गई है, जिनमे से 81 मरीज बिलासपुर जिले से है वही एक मरीज अन्य जिले से। इनमें से सर्वाधिक 43 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से तो वही 38 मरीज शहरीय क्षेत्र से जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित की संख्या 13352 हो गई है। पॉजिटिव मरीजो में शनिवार को निजी कर्मचारी, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग शामिल है। इसके साथ ही संक्रमित मरीज तेलीपारा, मस्तूरी , मल्हार, रतनपुर, राजकिशोर नगर, तखतपुर, रेलवे कॉलोनी, तोरवा, बिल्हा, कोटा सहित अन्य क्षेत्रों के रहने वाले है। शनिवार को जिले में 103 मरीज़ो को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है, जिसके साथ जिले में अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 12125 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 1096 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण ले रहा जाने, फिर 4 ने तोड़ा दम

जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से चार मरीज़ो की सांसे थम गई, जिनमे से दो मरीज बिलासपुर से है तो वही दो मरीज जांजगीर जिले से है, बिलासपुर जिले के 57 वर्षीय पुरुष को उपचार के लिए सिम्स और 58 वर्षीय पुरुष को श्रीराम केयर में एडमिट कराया गया था, वही जांजगीर के 80 वर्षीय पुरुष और 67 वर्षीय महिला की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है, जिनके मौत के साथ ही जिले में मौत के आंकड़े 231 तक पहुँच गए है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,