बिलासपुर

उपभोक्ताओं को राहत देने निर्णय, अधिभार में 31 मई तक दी गई छूट…..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉक डाउन के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने बिजली बिल भुगतान को लेकर राहत दी है। मंगलवार को स्टेट पावर कंपनी ने बिना किसी अधिभार के उपभोक्ता को अपने बकाया बिल की राशि को 31 मई तक भुगतान करने की छूट प्रदाय किया गया है। मालूम हो कोविड-19 के कारण प्रदेश के निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग, स्पॉट बिलिंग सहित ऑफलाईन बिजली बिल नकद संग्रहण केन्द्रों को बंद रखा गया था। जिन्हें छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा 22 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है।

साथ ही ऐसे निम्नदाब उपभोक्ता जिनके बिल भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च से 30 अप्रैल 2020 तक थी उन्हें 5 मई 20 तक बिना अधिभार के बिल भुगतान करने की सुविधा प्रदाऩ की गई थी। इस तिथि को छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के आदेशानुसार 31 मई 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नए निर्णय के मुताबिक अब ऐसे निम्नदाब उपभोक्ता जिनके बिल भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च से 5 मई तक थी। जिसको बढ़ा कर बड़ी बिजली उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में राहत दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,