सीपत

सीपत पुलिस ने 51 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दंपति को किया गिरफ्तार…धोखाधड़ी की रकम से खरीदी संपत्ति जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 51 लाख 87 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रमिल दास मानिकपुरी उम्र 52 वर्ष और उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी उम्र 41 वर्ष ग्राम पोडी, थाना सीपत के निवासी हैं। आरोपियों ने गांव में नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड और तालाब खुदाई के नाम पर ग्रामीणों को विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया। लेकिन लोन की रकम चुकाने के बजाय, खुद उसका उपयोग कर फरार हो गए। पीड़ितों में प्रमुख रूप से ग्राम पोडी की गायत्री सूर्यवंशी सहित कई महिलाएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी

पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 154/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से जांच करते हुए, पुलिस ने आरोपियों को सेंद्री बायपास, बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों को जब्त किया। इनमें—

बुलेट मोटरसाइकिल (₹2,50,000)

कार (₹7,00,000)

टीवी (₹50,000)

आईफोन (₹75,000)

कुल संपत्ति (₹10,75,000)

30 एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक एवं लोन दस्तावेज शामिल हैं।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

21 मार्च 2025 को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक शदर साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत एवं प्रियंका मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,