कोटा

कोटा :- भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाली शिक्षिका को मिला न्याय… ज्वाईन करते ही नवपदस्थ बीईओ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने सौपा चेक,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोटा विकासखण्ड की शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने पखवाड़े भर पहले कलेक्टर द्वारा आयोजित कर्मचारी जनदर्शन में एक शिकायत पत्र सौंपा था, उन्होंने बताया कि उनके शिक्षक पति के देहावसान उपरांत उनके स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। बीईओ को जानकारी देने के बाद उनके द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच में महिला द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया।

बीईओ विजय टाण्डेय एवं लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर महिला शिक्षिक को परेशान किया। बिना रिश्वत लिए उनके वास्तविक स्वत्वों को भुगतान नहीं किया जा रहा था। जान बूझकर विलंबित एवं परेशान किया जा रहा था। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर बीईओ विजय टाण्डेय को हटा दिया गया है। उनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं सहायक वर्ग 2 एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है।

नवपदस्थ बीईओ ने दिखाई तत्परता…पीड़िता को मिला न्याय,

सोमवार को कोटा विकासखंड के नवपदस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद वह माँ महामाया के दर्शन करने रतनपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने दर्शन लाभ लेकर स्थानीय कन्या संकुल शाला पहुँचे जहाँ उन्होंने पीड़िता सहायक शिक्षिका नीलम भारद्वाज को उनके शिक्षक पति के स्वत्वो की राशि 4 लाख 28 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश