पचपेड़ी

खेत रखवाली करने गया किसान आया करंट की चपेट में हुई मौत….पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक किसान की उसी के खेत में लगे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला निवासी बिहारी लाल यादव पिता स्व. बिशेसर लाल यादव उम्र 68 वर्ष गांव में निवास कर खेती किसानी का काम करता था जो अपने 2 एकड़ जमीन में धान का रबी फसल लगाया हुआ था जिसको मवेशियों से बचाने बैटरी से चलित फेसिंग तार लगाया हुआ था और हर रोज बिहारी यादव शाम को फसल की रखवाली करने खेत जाया करता था।

जो रात भर खेत में ही रखवाली कर सुबह घर वापस आ जाता था इसी तरह रोज की भांति रविवार शाम 5 बजे के आसपास फसल की रखवाली करने गया हुआ था जो सोमवार सुबह तक घर वापस नहीं आने पर परिजन ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो देखा कि बिहारी यादव अपने ही खेत के मेढ़ में तार से चिपका हुआ गिरा पड़ा हुआ था। जिसकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद इसकी सूचना पचपेड़ी थाना में दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...