सरगुजा छत्तीसगढ़

पेड़ के नीचे 5 साल की मासूम को बैठाकर पिता झूल गया फांसी के फंदे पर….पत्नी के छोड़कर जाने से था परेशान

रमेश राजपूत

सरगुजा – जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 5 साल की मासूम बेटी के सामने उसका पिता फांसी के फंदे पर झूल गया। फांसी के फंदे पर पिता की लटकती लाश देख जब बच्ची रोने लगी तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। पत्नी के बिछोह में बेटी के सामने पिता फांसी पर लटक गया। मूल रूप से सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सामरबार का रहने वाला 30 वर्षीय कोरवा आदिवासी रामदेव रोजी मजदूरी करता था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसे 5 साल की एक बेटी है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। मगर दुर्भाग्य से दूसरी पत्नी भी कुछ दिन पहले उसे छोड़ कर चली गई। पत्नी से जुदाई वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और पिछले कुछ दिनों से परेशान था। 23 मार्च को रामदेव अपनी बेटी को लेकर काम पर जाने की बात कह कर निकला। इसके बाद वो रविवार शाम को सरगुजा के बतौली इलाके में पहुंचा । जहां कॉलेज के पीछे सुनसान में मौजूद पेड़ के सामने बच्ची को बिठाया और फिर उसके सामने ही पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया।

इस घटना से घबराकर बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी