बिलासपुर

VIDEO:- घर के बाहर चालान के नाम पर बुलाकर महिला से सोने की चेन की लूट…दिन दहाड़े हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में दिनदहाड़े एक महिला से झपटमारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक स्थित महावीर नगर में निवासरत 71 वर्षीय शांति सुधा पालित के साथ यह घटना घटित हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने चालान की बात कहकर उन्हें घर के बाहर बुलाया और उनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 19 मई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़िता शांति सुधा पालित अपने घर में थी, जब एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG28-4211 में सवार एक युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया। युवक ने खुद को किसी सरकारी विभाग से संबंधित बताकर कहा कि उनके नाम से चालान आया है। जैसे ही शांति सुधा दरवाजे पर पहुंची और जानकारी लेने लगीं, तभी युवक ने मौका पाकर उनके गले में पहनी कीमती सोने की चेन झपट ली और एक्टिवा से भाग निकला।

पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाने में पहुंचकर उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304-BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था तथा वह काले रंग की फॉर्मल शर्ट-पैंट में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर से शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यह घटना न सिर्फ वृद्धजनों के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक चेतावनी है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर घर से बाहर न निकलें और चालान या दस्तावेजों की बात कहकर दरवाजे पर बुलाने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...