मुंगेली

बारात से लौटते समय युवक की हत्या….मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मुंगेली – जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैतलपुर में बारात से लौट रहे युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान ने 9 मई को थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 मई की रात वह अपने गांव से बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया गया था। शादी समारोह से लौटते समय बैतलपुर के पास पिकअप वाहन में बैठे सुधीर केवट और रवि वर्मा को नीचे उतरने के लिए उसके बड़े भाई लक्ष्मी प्रसाद प्रधान ने कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी सुधीर केवट ने चाकू निकालकर लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी चाकू से हमला किया गया, जबकि रूपेश कुमार को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी प्रसाद को सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सरगांव में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी सुधीर केवट 20 वर्ष निवासी लखराम थाना रतनपुर, को गौरेला चर्च के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। मामले के अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...