सीपत

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली सीपत-III परियोजना की रखी आधारशिला…

उदय सिंह

बिलासपुर – आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पॉवर परियोजना चरण-III (1×800 मेगावाट) की आधारशिला रखी।
यह परियोजना 9791 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जा रही है, जो गृह राज्य, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों को सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली ऊर्जा, तेल एवं गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और ग्रामीण आवास से संबंधित अनेक विकासात्मक एवं परिवर्तनकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई एंव उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, सांसद एवं विधायक भी मौजूद थे।

एनटीपीसी सीपत की पिट-हेड ऊर्जा परियोजना सर्वाधिक ऊर्जा निर्माण क्षमता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा- सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। सीपत III – (1×800 मेगावाट) बिजली संयंत्र शुरू हो जाने के बाद सीपत एसटीपीएस की कुल स्थापित क्षमता 3,780 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। यह परियोजना सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हुए यह परियोजना भारत की विकास यात्रा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक प्रगति लाकर लोगों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,