बिलासपुर

बिलासपुर:- राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार….पुलिस ने की घेराबंदी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिर्री पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामला 1 अप्रैल 2025 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बिना नंबर की स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में चोरी का डीजल धौराभाठा सर्विस रोड पर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल में कुछ संदिग्ध मिले। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी भाग गए, जबकि तीन को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार जांगड़े, दीपांशु कौशिक और तुषार चक्रधारी शामिल हैं। पूछताछ में मनीष ने कबूला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता था और कृष्णा कश्यप नामक व्यक्ति को सप्लाई करता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह जरीकेन में कुल 210 लीटर डीजल, स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल, पाइप, पेचकस और तीन मोबाइल जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 16.20 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश पासवान, उपनिरीक्षक सुरेश शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...