बालोद

दुल्हन लेकर घर पहुँचे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप….

रमेश राजपूत

बालोद – जिले में बारात से लौटने के बाद दूल्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवती द्वारा आरोप लगाए जाने की जानकारी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का रहने वाले युवक 25 वर्षीय लिकेश साहू की शादी 25 जून से शुरू हुई. उस दिन पूरे रस्म रिवाज हुए और दूसरे दिन यानी 26 जून को दूल्हे सहित उनके परिजन व कुछ साथी बारात गए। इस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन जैसे ही दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव आये फिर सुबह दूल्हे के परिजन नवदम्पति का स्वागत कर रहे थे, इसी बीच देवरी थाने की टीम आ धमकी। फिर दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कुरदी निवासी लिकेश साहू पर देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने दैहिक शोषण (रेप) का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार लिकेश का पिछले 2 साल से उसके साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान शादी का झांसा देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी किसी और से कर लिया। बहरहाल पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 376(2)(n)-IPC के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...