गौरेला पेंड्रा मरवाही

मरवाही में दो हत्याएं: पति ने पत्नी को, पड़ोसी ने युवक को उतारा मौत के घाट….ईलाके में मचा हड़कंप,

रमेश राजपूत

मरवाही – जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में निर्मम हत्याओं के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कटरा ललमटिया टोला की है, जहां 2 अप्रैल की सुबह 9 बजे आनंद उर्फ पप्पू चौधरी ने लोहे की कुल्हाड़ी से रामप्रसाद आयाम की हत्या कर दी। मृतक के पिता मोहन सिंह आयाम के मुताबिक, उनका बेटा सुबह अपनी पत्नी के साथ महुआ बीनने गया था। तभी वहां आनंद चौधरी और उसकी पत्नी प्रमिला भी मौजूद थे। अचानक आनंद ने रामप्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, आनंद ने रामप्रसाद के सिर और गर्दन पर वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना तेंदूमूडा बरटोला गांव की है, जहां 1 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे सुखसेन मरपच्ची ने अपनी पत्नी श्याम बाई पर लोहे के चिमटे और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। मृतिका की 10 वर्षीय बेटी आकांक्षा मरपच्ची ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में थे और मामूली विवाद के बाद उन्होंने उसकी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम बाई को परिजन मरवाही सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मरवाही पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...