मल्हार

नवरात्र समापन के साथ माँ डिडनेश्वरी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा…बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नवरात्र के बाद परम्परानुसार सोमवार को नगर में माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सौ से ज्यादा महिलाओ व युवतियों ने कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा का दर्शन करने पूरे रास्ते भर हजारो की संख्या में लोगो की भीड़ रही। शोभायात्रा में शामिल महिलाओ व श्रद्धालुओ के लिए लोगो ने जगह जगह पीने के पानी, शर्बत व प्रसाद की व्यवस्था की थी साथ ही देवांगन मोहल्ले की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौका आरती बनाकर शोभायात्रा का स्वागत कर पूजन किया।

इस भव्य नजारे को देखने आसपास के गावो के हजारों लोग भी शामिल हुए। प्रत्येक नवरात्र के बाद निकलने वाली इस कलश शोभायात्रा का इंतजार नगर व आसपास के लोगो को बेसब्री से रहती है। इसलिए यह यात्रा भव्य व दिव्य रूप से निकाली जाती है।

भारी भीड़ के मद्देनजर इस बार पुलिस के जवानों को कई स्थानों में तैनात किया गया था। मंदिर परिसर से शाम 4 बजे शुरू हुई यात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक होते हुए मेला चौक स्थित भगवान पातालेश्वर मंदिर पहुची जहां विधि पूर्वक पूजन के बाद पौराणिक महव के खैया तालाब में जंवारा विसर्जन किया गया

जिसके बाद कलशयात्रा पुनः मंदिर पहुची जिसके बाद भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया व नवरात्र समापन की घोषणा ट्रस्ट द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...