कोटा

पत्नी की हत्या कर पति झूला फांसी के फंदे पर….शराब पीने पैसे देने से पत्नी ने किया था मना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखसिंह बैगा 55 वर्ष के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी कुंवरिया बाई बैगा की टांगी से वार कर हत्या कर दी। दिनांक 07 अप्रैल 2025 को ग्राम सरपंच रामेश्वर कुजूर द्वारा चौकी बेलगहना में घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतिका के पुत्र चुन्नीलाल बैगा से पूछताछ में घटना की पुष्टि हुई। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय एवं फॉरेन्सिक टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून से सने कपड़े, मिट्टी, टूटी चूड़ी आदि साक्ष्य जब्त किए गए। आरोपी सुखसिंह बैगा ने घटना के बाद आत्मग्लानि में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पर पृथक मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु CHC कोटा भेजा गया। इस जघन्य वारदात की जांच में फॉरेन्सिक टीम सहित पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ उप निरीक्षक भावेश शेंडे, ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, ईश्वर नेताम, भरतलाल राठौर, महिला आरक्षक गोमती पेंन्द्रो सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...