सीपत

एनटीपीसी सीपत में कोयला खाली करने आई ट्रेन से युवक का शव बरामद… इलाके में सनसनी

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोयला खाली करने आई ट्रेन के हॉपर से एक युवक का शव बरामद हुआ। यह सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब दीपका से कोयला लाकर एनटीपीसी सीपत में ट्रेन को खाली किया जा रहा था। तभी ट्रैक कॉपर-2 में बने हॉपर में मजदूरों को एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद काम रोक दिया गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रशासन ने तुरंत सीपत पुलिस को मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मृतक की पहचान कल्याण दास 30 वर्ष पिता बाबू दास, निवासी ग्राम मरकाडीह, थाना अकलतरा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और कई दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच की जा रही है और ट्रेन के सभी डिब्बों को खंगाला गया है ताकि किसी अन्य प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके।
परिजनों को सूचित कर दिया गया है पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि युवक ट्रेन में किस तरह पहुंचा और क्या यह दुर्घटना थी या किसी प्रकार की साजिश।फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या, हादसा और हत्या – तीनों एंगल से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से स्थानीय मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,