बिलासपुर

70 वर्षीय महिला के साथ तीन अज्ञात ठगों ने की 3.5 लाख की ठगी… अन्धविश्वास के झांसे में लेकर दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एक 70 वर्षीय महिला के साथ झाड़-फूंक और अंधविश्वास के बहाने तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थिया हेमलता भोसले, निवासी बाबाजी रेसिडेंसी, शुभम विहार, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके साथ दिनांक 18 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे यह घटना घटी। हेमलता भोसले के अनुसार, वह बीपी की दवाई और मोबाइल चार्जर लेने मंगला चौक गई थीं, वापस लौटते समय 36 मॉल के पास एक युवती, एक महिला और एक पुरुष ने उन्हें घर छोड़ने का झांसा दिया। चारों एक इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार हुए और शुभम विहार की बजाय बृहस्पति बाजार क्षेत्र ले गए। वहां गार्डन के पास तीनों ने उन्हें बहला-फुसलाकर यह कहकर कि उनके गहनों में “कलह है”, झाड़-फूंक करने की बात कही।ठगों ने महिला से 4 नग सोने की चूड़ियाँ (करीब 5 तोला), एक सोने की माला (करीब 3 तोला), एक अंगूठी (3 ग्राम) और बैग में रखे 6000 रुपये लेकर एक कपड़े में पैक कर लौटाने का बहाना किया। बाद में जब हेमलता ने पैकेट खोला, तो उसमें केवल कागज का बंडल निकला।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याया संहिता की धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, प्रकरण की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...