रायपुर

कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए…. 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 51 किलोग्राम गांजा, दो लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32.67 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। 14 फरवरी 2026 को टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक कार में सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज 28 वर्ष निवासी धमतरी और हिमांशु दामले 31 वर्ष निवासी अम्बागढ़ चौकी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में 50 किलो 94 ग्राम गांजा रखा मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, दो लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और टोयोटा कार क्रमांक MH-01-BU-9616 जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 20(सी) और 29 नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट 12 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर 125 किलो से अधिक गांजा जब्त कर चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।