मस्तूरी

ट्रांसफार्मर में चढ़कर डियो चढ़ाते करंट की चपेट में आया युवक… मौके पर हुई मौत,मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे के आसपास एक युवक बिजली लाइन खराब होने पर ट्रांसफार्मर में चढ़ कर डियो चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा के वार्ड क्र.17 बंजरपारा मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आने से पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित थी जिसे गांव के कुछ लोगों ने ग्राम लिमतरा, पहरीपारा निवासी

उमेश कुमार कुर्मी पिता अशोक कुर्मी उम्र लगभग 32 वर्ष को बिजली को बनाने बुलाया था जो रविवार लगभग शाम 4 ट्रांसफार्मर में चढ़ डियो चढ़ा रहा था तभी 11 केव्ही तार से उमेश का हाथ टच हो गया जिससे उमेश बुरी तरह से झुलस गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिलासपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उमेश को मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्यूरी में भेज दिया है जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,