धर्म -कला-संस्कृति

बिलासपुर के आदित्य और अदिति ने पुणे में किया शहर का नाम रोशन,

सत्याग्रह डेस्क

पिछले दिनों अखिल लोक कला कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया डांस, ड्रामा, म्यूजिक फेस्टिवल एंड कॉन्टेस्ट में देश के 22 राज्यों से सोलह सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया था । यहां अलग-अलग वर्गों में प्रतिभागियों ने नृत्य, ड्रामा और म्यूजिक में अपनी प्रतिभाओं से आयोजकों और दर्शकों के साथ निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया । इन्हीं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था, बिलासपुर यदुनंदन नगर , तिफरा के आदित्य मुखर्जी और अदिति मुखर्जी ने ।

बरुण देव मुखर्जी और विथिका मुखर्जी के बेटे आदित्य मुखर्जी ने सीनियर वर्ग में अपनी प्रस्तुति दी तो वही उनकी बहन अदिति मुखर्जी ने जूनियर वर्ग में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह दोनों बच्चे बिलासपुर के सेलिब्रिटी म्यूजिक अकैडमी से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं । अपने-अपने वर्ग में दोनों की प्रस्तुति को दर्शकों की भारी सराहना मिली और निर्णायक मंडल को भी ये दोनों ही खूब पसंद आए।

इसीलिए आदित्य मुखर्जी जहां सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे तो वहीं उनकी बहन अदिति मुखर्जी भी जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। जिन्हें इनामी ट्रॉफी प्रदान की गई। 1600 प्रतिभागियो में द्वितीय स्थान हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस तरह आदित्य और अदिति ने बिलासपुर के साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।

उनकी इस सफलता से उनके अभिभावक बेहद प्रसन्न हैं और उनका कहना है कि वे हमेशा अपने बच्चों को कला और संगीत के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आगे भी उनका प्रोत्साहन जारी रहेगा। उनकी इच्छा है कि दोनों बच्चे अकैडमी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के साथ संगीत और कला के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करें और भविष्य में संभव हो तो इसे अपना कैरियर भी बनाए।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...