रतनपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर की महिला कबड्डी टीम परिक्षेत्र स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में उपविजेता बनी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय जे एम पी महाविद्यालय तखतपुर की मेजबानी में आयोजित अंतर्महाविद्यालयीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता (परिक्षेत्र स्तरीय) में शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर की महिला कबड्डी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मैच में फिजिकल एजुकेशन कालेज पेंड्रा की टीम से २अंको से पराजित होकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस टीम की दो खिलाड़ियों कुमारी अंजलि कश्यप और कुमारी शारदा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। महिला कबड्डी खिलाडियों की इस सफलता पर महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ प्रमोद तिवारी एवं खिलाड़ियों को, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...